आफत:छिनका में बदरीनाथ हाईवे फिर हुआ अवरुद्ध, हजारों तीर्थयात्री फंसे–

by | Jul 1, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

पहाड़ी से आया टनों मलबा, तीर्थयात्री कर रहे हाईवे खुलने का इंतजार, यात्रा से ठीक पहले पहाड़ी की तलहटी में एनएच ने किया था काम–

गोपेश्वर: बदरीनाथ हाईवे पर छिनका में लगातार पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही बा​धित हो गई है। पुलिस प्रशासन की ओर से हाईवे के दोनों ओर से वाहनों को रोक लिया है। मौके पर तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। छिनका में सुबह करीब साढे़ पांच बजे पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। यहां लगातार पहाड़ी से पत्थर छिटक रहे हैं। हाईवे बा​धित होने से तीर्थयात्रियों की मु​श्किलें भी बढ़ गई हैं।

कई तीर्थयात्री सीमित समय लेकर यात्रा पर पहुंचे हैं, जिससे उनका यात्रा का कार्यक्रम बिगड़ गया है। हाईवे बा​धित होने पर पुलिस प्रशासन ने वाहनों को बिरही और छिनका बाजार में रोक लिया है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड सा​हिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे और लौट रहे हजारों ​तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही बा​धित हो गई है। यदि जल्द हाईवे पर आवाजाही शुरू नहीं होती है तो प्रशासन की ओर से पीपलकोटी से वाहनों की आवाजाही सैंजी लग्गा बैमरु मार्ग से करवाई जा सकती है।

इधर, चारधाम यात्रा शुरु होने से पहले एनएचआईडीसीएल की ओर से छिनका में पहाड़ी की तलहटी में हिल कटिंग का काम किया गया, जिससे यहां पहाड़ी से अब भूस्खलन रुक नहीं रहा है।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!