जुम्मा गांव के ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी, जानमाल का कोई नुकसान नहीं, देखें वीडियो–
जोशीमठ: सोमवार को शाम करीब साढ़े सात बजे जुम्मा नाले में अतिवृष्टि से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा बहकर आ गए। जिससे धौली गंगा का जलस्तर बढ़ गया। धौली गंगा में पानी बढ़ने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
गांव के ग्रामीणों ने नाले में बढ़ते पानी का वीडियो बनाया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। जोशीमठ से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर जुम्मा गांव स्थित है। जब जुम्मा गांव में बारिश की एक बूंद भी नहीं थी, तब नाले में अचानक पानी बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि नाले के उद्गम स्थल पर कहीं बादल फटा होगा। जोशीमठ की एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि नाले का जलस्तर बढ़ा है,
लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। एनडीआरएफ और बीआरओ के अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। कागा गांव के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह राणा ने बताया कि जुम्मा नाले में पानी सैलाब बनकर आया। अचानक नाले के उफान पर आने से ग्रामीणों में दहशत बनीं रही।


