आपदा: फाटा में भारी मात्रा में मलबा आने से रेस्टोरेंट हुआ जमींदोज, दो लोगों को बचाया–

by | Jul 18, 2023 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

रातभर रही भारी बारिश, सुबह वन विभाग के गेस्टहाउस वाली रोड पर आया फ्लड, अफरा-तफरी मची–

गुप्तकाशी: गौरीकुंड हाईवे पर केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव फाटा में वन विभाग के गेस्टहाउस के पास भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से यहां स्थित केदारवाटिका रेस्टोरेंट पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। रेस्टोरेंट के अंदर दो लड़के काम कर रहे थे, उन्हें बचा लिया गया है।

क्षेत्र में अभी भी भारी बारिश हो रही है। फाटा क्षेत्र में एक दशक पूर्व भी बादल फटने से बीच बाजार में भारी तबाही मची थी, कई वाहन मलबे में दब गए थे, जबकि दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस बार का फ्लड बड़ासू की ओर वन विभाग के गेस्टहाउस रोड पर आया। यहां केदारवाटिका रेस्टोरेंट पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। यहां दो युवकों को बचा लिया गया है।

error: Content is protected !!