चमोली: भाजपा युवा मोर्चा के पदा​धिकारियों ने नंदानगर क्षेत्र में बाहरी व्य​क्तियों के सत्यापन की मांग उठाई–

by | Aug 5, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

थाना नंदानगर में मोर्चे के पदा​धिकारियों ने सौंपा ज्ञापन, कहा क्षेत्र में आकर अमानवीय कृत्य कर रहे बाहरी क्षेत्रों के लोग–
नंदानगर: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदा​धिकारियों ने युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बलवीर रावत के नेतृत्व में थाना नंदप्रयाग में ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का आवश्यक रुप से सत्यापन करने की मांग उठाई है। कहा गया कि आए दिन बाहरी व्य​​क्तियों द्वारा क्षेत्र में आकर अमानवीय कृत्य किए जा रहे हैं।

उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे और ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। मोर्चा के पदा​धिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया है कि अपने गांव में किसी भी फेरीवाले व कबाड़ी वाले चाहे वह किसी भी प्रकार का व्यापार कर रहे हैं, उन्हें गांव में न घुसने दें। इनके आवागमन पर रोक लगाएं और जागरूक नागरिक बने।

इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के गढ़वाल सह संयोजक भगवती प्रसाद, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सती, जिला मंत्री दीपक रतूड़ी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश रावत, बजरंग दल संयोजक दिनेश नेगी, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा जय वीर, नरेंद्र, मंडल मंत्री सतीश पुरोहित, क्षेत्र पंचायत सदस्य कनोल कंचन सिंह आदि मौजूद रहे। कहा गया कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए भाजपा युवा मोर्चा भविष्य में गांव-गांव में जाकर जागरूकता अभियान चलाएगा।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!