दिक्कत: बारिश ने रोकी होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया, आधी में ही रोकी गई भर्ती–

by | Sep 9, 2023 | चमोली, समस्या | 0 comments

अब कल होगी छूटी महिला अभ्य​र्थियों की भर्ती, दिनभर रही रिमझिम बारिश, हो रहा ठंड का एहसास–

गोपेश्वर: कई दिनों के बाद फिर मौसम ने करवट बदली है। शनिवार को पूरे दिन बारिश होती रही। जिससे क्षेत्र में ठंड शुरू हो गई है।

शुक्रवार देर रात को बारिश शुरू हो गई थी, जो शनिवार को पूरे दिन चलती रही। रिमझिम बारिश के बीच हल्की ठंड भी शुरू हो गई है। बारिश के बीच ही शनिवार को बदरीनाथ धाम में 6580 तीर्थ यात्रियों ने भगवान के दर्शन किए।

जबकि हेमकुंड साहिब में 702 श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचे। बारिश के चलते खेल मैदान गोपेश्वर में महिला होमगार्ड्स की भर्ती भी पूरी नहीं हो पाई। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट श्यामेंद्र कुमार साहू ने बताया कि जो अभ्यर्थी छूट गए हैं उनकी भर्ती 11 सितंबर को खेल मैदान गोपेश्वर में ही संपन्न कराई जाएगी। बारिश होने से ठंड का एहसास भी होने लगा है। बारिश के बीच ही कुरुड़ मंदिर से बधाण और दशोली की मां नंदा की डोलियां भी कैलाश के लिए रवाना हुई।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!