चमोली: छात्राएं शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान–

by | Oct 11, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बालिका दिवस पर महिला स्वास्थ्य पर हुई कार्यशाला, छात्राओं को दिए कई टिप्स–

गोपेश्वर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला स्वास्थ्य व महिला उत्पीड़न विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई।

डिप्टी सीएमओ डॉ. उमा रावत ने महिला स्वास्थ्य और स्वच्छता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बीएड विभाग की प्रो. चंद्रावती जोशी ने छात्राओं से कहा कि यदि महाविद्यालय या कहीं भी आपका उत्पीड़न होता है तो उसकी शिकायत कॉलेज महिला प्रकोष्ठ से जरूर करें। महिला प्रकोष्ठ की सदस्य डॉ. रंजू बिष्ट ने भी छात्राओं को स्वास्थ्य और पोषण के बारे में जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केएस नेगी ने सभी से महाविद्यालय में छात्राओं के लिए अनुकूल माहौल बनाने का आह्वान किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. भावना मेहरा ने कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान महाविद्यालय में छात्राओं की सुविधा के लिए बाल विकास विभाग चमोली की ओर से सेनेटरी पैड मशीन लगाई गई। कार्यशाला का संचालन डॉ. पूनम टाकुली व डॉ. रचना टम्टा ने किया। इस अवसर पर डॉ. हर्षा खंडूड़ी, डॉ. विनीता नेगी, डॉ. प्रियंका उनियाल, डॉ. ममता असवाल, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. प्रियंका टम्टा, डॉ. वंदना लोहानी, डॉ. सरिता पंवार, डॉ. सुदीप्ता, डॉ. अनीता सजवाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...

चमोली: भाजपा-कांग्रेस की नीतियों से जनता परेशान : डॉ. यूएस रावत–

उक्रांद नेता पूर्व कुलपति डॉ. यूएस रावत ने किया कुजौं-मैकोट और ​घिंघराण क्षेत्र का दौरा, जनता से...

चमोली: आलेख परमार का आईआईटी मुंबई में चयन, विद्यालय में खुशी की लहर–

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई में हुआ प्रवेश, विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम किया...

आफत की बारिश: चमोली में बारिश का कहर, भूस्खलन से 18 ग्रामीण सड़कें बंद–

बिरही-गौणा मोटर मार्ग सबसे अधिक प्रभावित, कई गांवों का संपर्क टूटा; मलबा हटाने में जुटीं विभागीय...

चमोली: क्राइस्ट एकेडमी में विज्ञान एवं शिल्प कला प्रदर्शनी आयोजित, गांधी सदन प्रथम–

छात्र-छात्राओं ने आकर्षक विज्ञान मॉडल और शिल्प कलाकृतियां प्रदर्शित कीं, वैज्ञानिक सोच व नवाचार को...

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...
error: Content is protected !!