चमोली: पांच महिने से सड़क बंद, पैदल दूरी नाप रहे 12 गांवों के ग्रामीण–

by | Oct 25, 2023 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

पोखरी-हरिशंकर मोटर मार्ग आपदा के बाद से पड़ा बदहाल, न विभागीय अ​धिकारी दे रहे ध्यान, न जिला प्रशासन

पोखरी: पिछले पांच महिने से पोखरी-वल्ली-हरिशंकर सड़क बंद पड़ी है, लेकिन इसे खुलवाने में न विभागीय अ​धिकारी दिलचस्पी ले रहे हैं और ना ही जिला प्रशासन। यह सड़क क्षेत्र के 12 ग्राम पंचायतों को यातायात का लाभ पहुंचाती है। लोगों का कहना है कि आपदा के दौरान बीते जून महीने में मोटर मार्ग बंद हो गया था। लेकिन तब से लोनिवि इस सड़क को खुलवा नहीं पाया है।

जबकि इस सड़क से वल्ली, हरिशंकर, गनियाला, खन्नी, सिमलासू, चौड़ी, गोदी गिवाला, मजयाणी, रौता, सेरा मालकोटी सहित 12 ग्राम पंचायतें जुड़ी हुई हैं। ग्रामीणों को पोखरी आने के लिए उडामांडा होते हुए 40 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क को नहीं खोला यगा तो वे लोनिवि कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे। ज्ञापन भेजने वालों में हरिशंकर के प्रधान देवेंद्र लाल, कुंवर सिंह चौधरी, संतोष चौधरी, रौता के प्रधान बीरेंद्र राणा, मनवर रावत, सुखदेव आदि शामिल रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!