पहल: इस बार बदरीनाथ धाम और केदारनाथ पहुंचे 51 हजार से अधिक वीआईपी–

by | Oct 31, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को हुई डेढ़ करोड़ से अ​धिक की आय, पहली बार लागू की गई नई व्यवस्था–

बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहली बार वीआईपी और वीवीआईपी से शुल्क लिया गया तो चढ़ावे का आंकड़ा करोड़ों में पहुंच गया। दोनों धामों में इस साल यात्रा सीजन में अब तक 51,696 वीआईवी व वीपीआईपी दर्शनों को पहुंचे हैं। जिससे बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को एक करोड़ 55 लाख आठ हजार 800 रुपये की आय प्राप्त हुई है।

बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस साल धाम में वीआईपी के दर्शनों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई। प्रत्येक वीआईपी को दर्शनों के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया। इस व्यवस्था के लागू होने से जहां वीआईपी के नाम पर घुसने वालों की भीड़ कम हुई वहीं बीकेटीसी को भी अच्छी आय प्राप्त हुई।

अजेंद्र अजय ने बताया कि इससे पूर्व दोनों धामों में वीआईपी से कोई शुल्क नहीं लिया जाता था। जबकि वीआईपी श्रद्धालु प्राथमिकता के आधार पर दर्शन करते हैं। यात्राकाल से पहले समिति के दलों को देश के चार बड़े मंदिरों वैष्णो देवी, तिरुपति बालाजी, सोमनाथ और महाकाल मंदिर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए भेजा गया।

दलों ने लौटकर वीआईपी और वीपीआईपी के दर्शनों के लिए शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव रखा। केदारनाथ में सबसे पहले 300 रुपये की वीआईपी की पर्ची मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की काटी गई थी। बताया कि केदारनाथ में 15612 और बदरीनाथ में 36084 वीआईपी दर्शन कर चुके हैं।

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!