चमोली: पंचायत प्रतिनिधियों ने किया गोल्डन गर्ल मानसी नेगी को सम्मानित–

by | Nov 7, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

मानसी नेगी ने कहा- औलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करना है सपना, देश और क्षेत्र का नाम करुंगी रोशन–

चमोली: विकास खंड दशोली के सभागार में मंगलवार को गोल्डन गर्ल वाॅक रेसर मानसी नेगी को पंचायत प्रतिनिधियों ने सम्मानित किया। मानसी नेगी को प्रतिनिधियों ने शॉल ओढाकर और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।

अपनी प्रतिभा के दम पर देश और दुनिया में पहचान बना चुकी चमोली जिले की मानसी नेगी के मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष नयन सिंह कुंवर और खंड विकास अधिकारी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने उसे सम्मानित किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मानसी नेगी ने कड़ी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है वह चमोली ही नहीं बल्कि अन्य जगह के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है।

स्कूली खेलों से शुरू हुआ मानसी नेगी का सफर वर्ल्ड यूनिवर्सिटी तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय स्तर पर कई गोल्ड और अन्य मेडल जीत चुकी मानसी ने इसी साल जुलाई में चीन में हुई वर्ल्ड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता की 20 किमी वॉक रेस में तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान जीआईसीअल्कापुरी की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। मानसी नेगी ने कहा कि अनेक चुनौतियों के बीच वह अपने माता-पिता और शिक्षकों के आशीर्वाद से आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंचों पर प्रतिभा कर रही है। उसका सपना है कि वह अपने देश के लिए ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करें। इस मौके पर दशोली विकास खंड के सभी त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनि​धि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!