चमोली:बड़ागांव में महिलाओं को दिया जा रहा फल प्रसंस्करण का प्रशिक्षण–

by | Dec 25, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग और जनदेश संगठन ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम–

जोशीमठ (चमोली)। बड़ागांव में महिलाओं को खाद्य एवं फल प्रसंस्करण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ, जिसमें पहले दिन संतरा व नींबू से जूस बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क व जनदेश सामाजिक संगठन संयुक्त रूप से इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित करवा रहा है। मास्टर ट्रेनर कलावती शाह ने बताया कि पहाड़ों में जैविक रूप से फलों का उत्पादन होता है, जिनके प्रसंस्करण से अच्छी आमदनी अर्जित की जा सकती है। यहां यात्रा और पर्यटन गतिविधियां लगातार चलती रहती हैं, इसलिए यहीं उत्पादों को बेचा जा सकता है। बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत भी विपणन केंद्र खोले गए हैं। प्रशिक्षण में 30 से अधिक महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान जनदेश संस्था के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी के साथ ही कई महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। क्षेत्र में फलों की पैदावार बेहतर होती है, जिससे यह प्र​शिक्षण ग्रामीणों के ​लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!