हक की लड़ाई: चमोली में उर्गम घाटी से लेकर डुमक गांव तक ग्रामीणों ने निकाला मशाल जुलूस, बच्चों को गोद में उठाकर जुलूस में शामिल हुई महिलाएं–

by | Dec 26, 2023 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

शासन-प्रशासन को जगाने के लिए 150 गांवों के लोगों ने उठाए मशाल, पढ़ें ग्रामीणों की क्या हैं मांगें–

जोशीमठ (चमोली)। सैंजी लग्गा बैमरु मोटर मार्ग से डुमक गांव को लाभा​न्वित करने, हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त जगहों पर सुधारीकरण कार्य करने, भेंटा-भर्की मोटर मार्ग पर स्वीकृत मोटर पुलों का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर मंगलवार को उर्गम घाटी से लेकर डुमक गांव तक ग्रामीण हाथों में मशाल लेकर जुलूस में पहुंचे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन को जगाने का काम किया

ग्रामीणों का कहना है कि देश चांद पर पहुंच गया है, लेकिन हम आज भी सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं। महिलाओं ने अपने छोटे-छोटे बच्चों को अपनी गोद में उठाकर जुलूस में भाग लिया। कहा कि गांव में स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण करीब 20 किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। सड़क के अभाव में हम अपने गांव में ही कैद होकर रह गए हैं।

डुमक गांव और उर्गम घाटी के साथ ही स्यूंण-बैमरु क्षेत्र के करीब 150 गांवों की 5000 सेेअ​धिक की आबादी ने मंगलवार को रात पड़ते ही अपने-अपने गांवों में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उर्गम बाजार में मशाल जुलूस तो गोपेश्वर में कैंडल मार्च निकाला गया।

सैंजी लग्गा मैकोट-डुमक-कलगोठ संयुक्त संघर्ष समिति और कल्पक्षेत्र विकास आंदोलन की ओर से इस मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में शिथिलता, प्रशासन व विभागीय लापरवाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारों की उदासीनता के चलते सड़क मार्ग आज तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने डुमक, उर्गम घाटी के ल्यारी-थैणा, देवग्राम, भर्की, भेंठा, स्यूण, बेमरू, मठ, झड़ेता सहित छोटे-बड़े 150 गांवों में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। आंदोलन में सक्रिय स्थानीय निवासी प्रेम सिंह सनवाल का कहना है कि 2007-08 से सैंजी-बैमरु-डुमक-कलगोठ सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन आज तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।


गोपेश्वर में कैंडल मार्च निकालते क्षेत्र के युवा-

ये हैं ग्रामीणों की मांगें—–

– सैंजी लग्गा बैमरु-डुमक सड़क का काम शीघ्र पूर्ण करें।

– मोटर मार्ग से डुमक गांव को भी लाभान्वित किया जाए।

– भेंटा-भर्की मोटर मार्ग पर स्वीकृत मोटर पुलों का निर्माण शीघ्र शुरु किया जाए।

– हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर क्षतिग्रस्त हिस्सों में सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाए।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!