कुछ सवारियों को आई हल्की चोटें, 108 सेवा वाहन से भेजा अस्पताल, पुलिस टीम मौके पर पहुंची,
रुद्रप्रयाग: शुक्रवार को सुबह नरकोटा के पास अनियंत्रित होकर एक रोडवेज बस बदरीनाथ हाईवे पर ही अनियंत्रित होकर पलट गई। बस सुबह द्वाराहाट से देहरादून जा रही थी।
रुद्रप्रयाग से करीब आठ किलोमीटर आगे नारकोटा के समीप रोडवेज बस UK07PA 2852 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। बस में करीब 30 सवारियां सवार थीं, जिनमें से कुछ लोगों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। जिन्हें पुलिस की ओर से 108 सेवा वाहना से अस्पताल भेज दिया गया है।


