चमोली: अपने मंदिर में विराजमान हुई कठूड़ की मां ज्वाला देवी, गदगद हुए भक्तगण–

by | Feb 20, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

मंदिर में नौ दिनों से चल रहा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन संपन्न, दो महिने मां के साथ रहे भक्तों की आंखें हुई नम–

गोपेश्वर:कठूड़ की आराध्य देवी मां ज्वाला दो माह बाद अपने मंदिर में विराजमान हो गई है। अपनी मां को मंदिर में विराजमान करते वक्त भक्तों की आंखें नम हो गई। ढोल दमाऊं की थाप पर मां की डोली अपने स्थान से उठी और मंदिर की परिक्रमा की, अपने भक्तों को आशीर्वाद, दर्शन दिया और अपने मंदिर में विराजमान हो गई है। मां की दिवारा यात्रा करीब पांच साल बाद आयोजित हुई थी। अपनी मां की डोली की एक झलक पाने को भक्तगण बेहाल दिखे। भक्तों ने मां से अपने परिवार की कुशलता की कामना की। जो गांव से बाहर नौकरी पर गए हैं, उनकी कुशलता की कामना भी की।

अपने भक्तों को आशीर्वाद देते काथावाचक आचार्य प्रशांत डिमरी-

10 फरवरी से नौ दिनों तक कठूड़ गांव में भजन कीर्तन का शोर भी अब थम गया है। श्रीमद भागवत कथा का प्रवचन कर रहे आचार्य प्रशांत डिमरी ने कहा कि मां भगवती की कृपा अपरंपार है। मां अपने भक्तों की हर वक्त रक्षा करतीं हैं। भक्तों को सदमार्ग की प्रा​प्ति होती है। भक्त जब कष्ट में होते हैं तो वे मां को पुकारते हैं और मां अपने भक्त की रक्षा के लिए प्रकट होती है। उन्होंने नित्य मां की अराधना करने का आह्वान किया।

भक्तों ने मां ज्वाला से विदा ली और भागवत कथा के साथ ही यज्ञ, अनुष्ठान संपन्न हो गया है। मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी भक्तों की ओर से किया गया। भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। 24 दिसंबर को अनसूया मंदिर के दर्शनों के बाद मां ज्वाला की डोली गांव-गांव के भ्रमण पर चले गई थी।

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट, सचिव लखपत कनवासी, महिला मंगल दल की अध्यक्ष ऊषा कनवासी, युवक मंगल दल अध्यक्ष विजेंद्र कनवासी, सुनील नाथन बिष्ट, वीरेंद्र सिंह के साथ ही कई भक्तगण यहां मौजूद रहे।

Latest News

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!