जोशीमठ बचाओ: ढोल-दमाऊं के साथ प्रभावित परिवारों ने किया प्रदर्शन, बैरंग लौटाए विकल्प पत्र–

by | Feb 29, 2024 | आंदोलन, आपदा, चमोली | 0 comments

जोशीमठ में भूगर्भ रिपोर्ट पर भी जताई आप​त्ति, कहा सरकारी भवन, सेना, आईटीबीपी, एनटीपीसी के भवन सुर​क्षित और उनके भवन असुर​क्षित कैसे हो गए —

जोशीमठ (चमोली): पुनर्वास के लिए जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों को शासन-प्रशासन की ओर से दिए गए विकल्प पत्रों को बिना भरे ही प्रभावितों ने तहसील में अ​धिकारियों को लौटा दिए। इससे पहले प्रभावितों ने नगर में पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल दमाऊं के साथ तहसील तक प्रदर्शन किया। आपदा प्रभावितों ने दो टूक शब्दों में कि वे जोशीमठ की अपनी थाती माटी को छोड़कर कहीं अन्यत्र नहीं जाएंगे,

प्रभावितों ने ढोल दमाऊं के साथ कि नगर में प्रदर्शन-

उन्होंने भू सर्वेक्षण को लेकर वैज्ञानिकों की रिपोर्ट पर भी असंतुष्टि जताई। कहा कि ऐसा कैसे हो गया कि सरकारी भवन, सेना, आईटीबीपी, एनटीपीसी के भवनों को सुरक्षित श्रेणी में रखा गया है जबकि आवासीय भवनों को उच्च जोखिम में रखा गया है। जबकि सभी भवन आसपास बसे हुए हैं। आपदा के बाद से नगर में सभी तरह के निर्माण कार्य पर रोक है, उसके बावजूद यहां धडल्ले से निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की।

नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन करते प्रभावित परिवार-

उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में कहा गया है कि नगर के मूल निवासियों व पुश्तैनी निवासियों की प्रभावित क्षेत्र के अलावा मारवाड़ी, सुनील, गौख, औली, होसी, मनोटी तक निजी भूमि, गौशालाएं, देवालय, मठ मंदिर हैं। इस जगह से उनका कई पी​ढ़ी से जुड़ाव है। इस मौके पर बदरीनाथ के पूर्व धर्मा​धिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋ​​षि प्रसाद सती, समीर डिमरी, सुभाष डिमरी, प्रकाश नेगी, भगवती प्रसाद नंबूरी, हरेंद्र राणा, रमेश डिमरी, प्रदीप भट्ट, वैभव सकलानी के साथ ही कई अन्य लोग भी बड़ी संख्या में रैली में सम्मलित हुए।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!