रुद्रप्रयाग: पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो वाहन में शराब ले जा रहे दो लोगों को किया गिरफ्तार–

by | Mar 29, 2024 | कार्रवाई, रूद्रप्रयाग | 0 comments

36 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब की हुई बरामद, दोनों को गिरफ्तार कर वाहन को किया सीज–

रुद्रप्रयाग: लोकसभा चुनाव को देखते हुए इन दिनों चारों तरफ पुलिस की ओर से चेकिंग अ​भियान तेज कर लिया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को बोलेरो वाहन में अंग्रेजी शराब की पेटियां ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना ऊखीमठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान दिनेश सिंह ग्राम उनियाणा और उमेद सिंह, ग्राम राऊंलेक को बोलेरो वाहन संख्या यूके 12 टीए 0592 में 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। दोनों के विरुद्ध थाना ऊखीमठ में आबकारी अ​धिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर दिया गया है। साथ ही बोलेरो वाहन को पुलिस ने सीज कर लिया है।

error: Content is protected !!