चमोली: होम वोटिंग के दूसरे चरण में नहीं हुआ एक भी मतदान–

by | Apr 11, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

दो ने किया मतदान करने वे इनकार, वि​भिन्न गांवों में पहुंची 12 पोलिंग पार्टियां वापस लौटी–

गोपेश्वर (चमोली): लोकसभा चुनाव के तहत होम वोटिंग के दूसरे चरण में जनपद में एक भी मतदान नहीं हुआ। कुछ मतदाता घर से बाहर थे तो कुछ की मृत्यु हो चुकी है। दो वरिष्ठ नागरिकों ने मतदान करने से इनकार कर दिया। दूसरे चरण के लिए रवाना हुई 12 पोलिंग पार्टियां वापस लौट आई हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चमोली जिले में होम वोटिंग के लिए 86 दिव्यांग और 259 वरिष्ठ नागरिकों ने आवेदन किया था। पहले चरण में आठ अप्रैल को 83 दिव्यांग व 237 वरिष्ठ नागरिकों (85 साल से अधिक आयु के) ने होम वोटिंग की। इसमें छूट गए 23 मतदाताओं को मतदान कराने के लिए बुधवार को 12 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। लेकिन कहीं भी मतदान नहीं हुआ। बदरीनाथ विधानसभा के अंतर्गत छूटे छह में से तीन घर से बाहर थे, दो की मौत हो चुकी है और एक ने मतदान से मना कर दिया। थाराली के छूटे नौ में से छह घर से बाहर थे, दो की मौत हो चुकी है व एक ने मतदान से इंकार कर दिया। कर्णप्रयाग विधानसभा के छूटे आठ में से छह घर से बाहर थे, दो की मौत हो चुकी है।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!