रुद्रप्रयाग: आठ दिन में रिकॉर्ड 2,15,930 श्रद्धालुओं ने किए श्री केदारनाथ धाम के दर्शन–

by | May 18, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

हेलीकॉप्टर, घोड़ा, खच्चर एवं डंडी-कंडी के माध्यम से 61,155 तीर्थ यात्रियों ने किये दर्शन–

रुद्रप्रयाग: श्री केदारनाथ की यात्रा इस बार नए आयाम स्थापित कर रही है। 10 मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आठ दिनों में 2,15,930 श्रद्धालुओं ने बाबा श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं, जिसमें से 10 हजार 70 श्रद्धालुओं ने हेली सेवा के माध्यम से तथा 47 हजार 806 श्रद्धालुओं ने घोड़े-खच्चरों के माध्यम से दर्शन किए। इसके अलावा 1 हजार 428 श्रद्धालुओं ने डंडी एवं 1 हजार 851 श्रद्धालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए।

1 लाख 54 हजार 775 श्रद्धालु अब तक पैदल ट्रैक रूट से श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम में सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।

पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये गये हैं, जो किसी भी यात्री के बीमार या घायल होने की स्थिति में सूचना प्राप्त होते ही सुरक्षा बलों की टीमें घटनास्थल पर पहुंच तत्काल तीर्थ यात्रियों को उपचार हेतु नजदीकी एम.आर.पी. में पहुंचा रहे हैं। गंभीर स्थिति के तीर्थ यात्रियों को हायर सेंटर उपचार हेतु रेफर किया जा रहा है।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!