नुकसान: बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में बन रहा नया पुल भरभराकर गिरा, मजदूर सुर​क्षित–

by | Jul 18, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग | 0 comments

पुल का स्ट्रेक्चर बना रही एनएच लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल–

रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार को अपराह्न 4 बजकर 10 मिनट पर नरकोटा में निर्माणाधीन मोटर पुल का स्ट्रेक्चर भरभराकर टूट गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त पुल टूट उस समय वहां मजदूर मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। पुल के गिरने के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य के तहत बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह अंधे मोड़ों को समाप्त कर पुलों का​ निर्माण किया जा रहा है। लेकिन पुलों के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि अभी तक निर्मित पुराने पुल पचास साल बाद भी जस के तस हैं, लेकिन आज के इंजीनियरों द्वारा बनाए जा रहे पुल निर्माण के बीच ही टूट रहे हैं।

सूचना मिलने पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। उन्हाेंने बताया कि पुल टूटने से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुल टूटने के बारे में जानकारी ली जा रही है। ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर नरकोटा में 110 मीटर स्पान का सिग्नेचर पुल का ऊपरी फ्रेम तैयार किया जा रहा था। 2022 जुलाई में भी इस पुल की शटरिंग ध्वस्त हो गई थी। तब, दो मजदूरों की मौत भी हो गई थी।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!