घोषणाओं की झड़ी: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लगाई घोषणाओं की झड़ी–

by | Aug 17, 2024 | देहरादून, राजकाज | 0 comments

उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकारों को मिलेगा एक लाख का पुरस्कार, मॉडल निकाय बनेगी, वि​भिन्न पेंशन योजनाओं की धनरा​शि बढ़ाई, कई अन्य घोषणाएं भी पढें–

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक ब्लॉक में आदर्श ग्राम की पहल के बाद अब सरकार के निकायों को भी आदर्श बनाने का निश्चय किया गया है।

प्रत्येक जिले में एक निकाय को आदर्श निकाय के रुप में विकसित किया जाएगा। कहा कि उद्योग, बागवानी और कृ​षि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालेे काश्तकारों व उद्यमियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रुप में एक लाख, 75 हजार और 50 हजार की धनरा​शि प्रदान की जाएगी।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के नियमित कर्मचारियों के लिए कर्मचारी व्य​क्तिगत ऋण योजना लागू की जाएगी। वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, जन्म से दिव्यांग बच्चों को अनुदान योजना एवं परित्यक्ता पेंशन योजनना में वर्तमान में निर्धारित धनरा​शि को 4000 से बढ़ाकर 6000 रुपये प्रतिमाह किया जाएएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्र​शिक्षण की विषय वस्तु का निर्धारण जिला कौशल विकास समिति द्वारा स्थानीय आवश्यकता के अनुरूप किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के समग्र कल्याण के लिए नीति बनाई जाएगी।

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग में 200 करोड़ रुपये की लागत से योजना शुरू की जाएगी। राज्य के पशुपालकों को आधुनिक पशु चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से 75 करोड़ रुपये की लागत से सभी जिलों में एक-एक मॉडल पशु चिकित्सालय स्थापित किया जाएगा।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!