दियालीसेरा: प्रचार-प्रसार न होने से खूबसूरत पर्यटन स्थल दियालीसेरा आज भी पर्यटकों की नजरों से दूर–

by | Sep 27, 2024 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

दियालीसेरा में हर साल प्राकृतिक रुप से उगती है धान, सभी को हैरान कर देता है दियालीसेरा–

जोशीमठ: चमोली जनपद में ​स्थित एक ऐसा स्थान जहां हर साल प्राकृतिक रुप से धान​ उगती है। यहां दूर दूर तक फैले बुग्याल बरबस ही अपनी ओर आक​र्षित करते हैं, लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में यह खूबसूरत पर्यटन स्थल आज भी पर्यटकों की नजरों से दूर है। सुंदर बुग्यालों वाला यह रहस्यमयी क्षेत्र आज भी पर्यटकों की नजरों से दूर है। उच्च हिमालय क्षेत्र में ​स्थित

दियालीसेरा रोमांच और कौतुहल से भरा हुआ है। यहां बुग्यालों के बीच एक ऐसा सेरा है जहां हर साल प्राकृतिक रूप से धान उगती है। लेकिन प्रकृति प्रेमियों व पर्यटकों की नजरों से ओझल यह क्षेत्र लगातार उपेक्षा झेल रहा है।

करछो गांव के उत्तरी क्षेत्र में स्थित इस स्थान को लेकर लोगों में पौराणिक मान्यताए हैं। माना जाता है कि यहां पर वन देवियां धान की खेती करती हैं। बहुत कम पर्यटक ही यहां पहुंचते हैं। ज्यादातर स्थानीय लोग ही यहां पहुंच पाते हैं। करछो गांव निवासी विक्रम फरस्वाण का कहना है कि यदि इस क्षेत्र का सही से प्रचार-प्रसार हो तो यह आने वाले समय में दुनिया के सबसे सुंदर और रमस्यमयी पर्यटक स्थलों में से एक हो सकता है। लेकिन इसके लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए।

कैसे पहुंचे दियारीसेरा

इस जगह जाने के लिए दो रास्ते हैं। पहला ज्योतिर्मठ से करछौं तक वाहन से पहुंचा जा सकता है। उसके बाद करीब आठ किमी पैदल दूरी पर यह सुंदर स्थान है। यहां पहुंचने के लिए दुरकुडा में पहला पड़ावपड़ता है, यहां रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन इस जगह पर जाया जाता है। दूसरा मार्ग औली से है, यहां से करीब दस किमी की पैदल दूरी पर यह स्थान है। लेकिन सबसे सुगम रास्ता करछों होकर माना जाता है।

यहां जाने का सबसे उचित समय

– अगस्त, सितंबर व अक्तूबर यहां जाने का सबसे अच्छा समय माना जाता है। इस समय यहां सेरे में धान दिख जाती है। सर्दियों में यहां बर्फबारी होती है।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!