जय केदार: पूजा-अर्चना हवन यज्ञ के बाद श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट शीतकाल के लिए हुए बंद–

by | Oct 29, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ के दर्शनों को इस बार भी रिकॉर्ड यात्री पहुंचे, पौने 16 लाख यात्रियों ने किए बाबा के दर्शन–

केदारनाथ, 29 अक्टूबर 2024: केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज रविवार 3 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो रहे हैं। वहीं श्री केदारनाथ धाम पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या पौने 16 लाख पहुंच गयी है।आजकल प्रतिदिन पंद्रह हजार से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंच रहे है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि चार दिन पश्चात केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे इसी क्रम में आज मंगलवार अपराह्न डेढ बजे भगवान केदारनाथ के द्वारपाल रक्षक भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए विधि- विधान से बंद हो गये है।

आज पूर्वाह्न 11.30 बजे श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर के पुजारी, वेदपाठी तीर्थ पुरोहित समाज के पदाधिकारीगण भैरवनाथ मंदिर पहुंचे तथा भकुंट भैरवनाथ के जलाभिषेक के बाद पूजा-अर्चना की, भोग समर्पित किया तथा हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सबके कल्याण तथा चारधाम यात्रा के निर्विघ्न समापन की प्रार्थना गयी।इसके पश्चात अपराह्न डेढ बजे भगवान भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिये गये।

इस अवसर पर मंदिर समिति पूर्व कार्याधिकारी /समन्वयक आरसी तिवारी, केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल, तीर्थ पुरोहित की संस्था केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पंचपंडा समिति अध्यक्ष अमित शुक्ला ,भैरवनाथ के पश्वा अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण ललित त्रिवेदी, प्रबल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!