चमोली: मामूली विवाद में कर दी युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार–

by | Nov 14, 2024 | चमोली, हत्या | 0 comments

11 नवंबर की रात को घर आते समय हुआ विवाद, गांव का ही रहने वाला है हत्यारोपी–

पोखरी, 14 नवंबर 2024: पोखरी तहसील के पोगठा गांव में युवक की संदिग्ध मौत की गुत्थी सुलझ गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस ने उसी गांव के ही युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, मामूली विवाद के बाद आरोपी ने उत्तम कुमार की हत्या कर दी।

मामला पोखरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोगठा गांव का है। 12 नवंबर को जसपाल लाल ने पोखरी थाने में तहरीर देते हुए कहा कि चौंरीगदेरे में उनके बेटे उत्तम का शव मिला है। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी के निर्देश पर घटना के खुलासे के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई। पुलिस ने पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद हत्या के आरोप में हिमांशु कुमार (22) निवासी पोगठा को गिरफ्तार कर लिया है।

पोखरी थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि अभियुक्त ने बताया कि मृतक गांव के रिश्ते में उसका भाई लगता है। दोनों खच्चर चलाने का काम करते थे। 11 नवंबर की शाम को दोस्तों के साथ मिलकर शराब पी। घर आते समय उसका किसी बात को लेकर उत्तम के साथ बहस हो गई। बहस होने पर वह मुझे गालियां देने लगा, जिसके बाद हमारे बीच हाथापाई हो गई, गुस्से में आकर अभियुक्त ने उत्तम को धक्का देकर गदेरे में गिरा दिया और छाती पर बड़ा पत्थर रख दिया जिससे वह उठ न सके। उधर उत्तम की पत्नी सविता देवी ने सदमें में आकर जहर खा लिया था, उसका श्रीनगर में उपचार चल रहा है।

घटना का खुलासा करने वालों में थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया, एसआई प्रशांत बिष्ट, एएसआई दलबीर सिंह, कांस्टेबल बलवीर, ललित मोहन, विनोद कुमार, एसओजी टीम में एसआई एसओजी प्रभारी प्रमोद खुगशाल, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, युनुश बेग, राजेंद्र सिंह रावत, रविकांत शामिल रहे।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!