चमोली: मैठाणा में मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर, मेला मंच से लेकर मेला पथ पर सुधारीकरण कार्य शुरू–

by | Dec 1, 2024 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

सैकोट गांव की मातृश​क्ति ने संभाला रास्तों की सफाई का जिम्मा, मेले को लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह–

गोपेश्वर 01 दिसंबर 2024: 11 से 15 दिसंबर तक मैठाणा में आयोजित होने वाले मेले को लेकर स्थानीय जनता में उत्साह बना हुआ है। मेला कमेठी के साथ ही स्थानीय लोग भी मेले की तैयारियों में जुटे हैं। सैकोट गांव की मातृश​क्ति की ओर से आम रास्तों में सफाई अ​भियान चलाया जा रहा है।

सैकोट की महिलाओं ने आम रास्ते पर चलाया सफाई अ​भियान-

महिला मंगल दल सैकोट की महिलाओं की ओर से किए जा रहे जनहित के इस कार्य की लोगों ने सराहना की है। मेला मैदान में पेयजल की सप्लाई भी करवा दी गई है। वहीं, मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित हाेंगी। इसके लिए खेलकूद समिति को टीमों के नामांकन की जिम्मेदारी दी गई है।

मेला मंच बनाने में जुटे समिति के लोग-

मेला कमेटी के कोषाध्यक्ष व निवर्तमान ग्राम प्रधान ​शिव प्रसाद डिमरी की निगरानी में मेला स्थल का समतलीकरण और सुधारीकरण कार्य करवाया जा रहा है। मेले के संरक्षक चंडी प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों करवाया जाना है। इसके लिए प्रशासन का भी पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। मेला आयोजन को लेकर कई दौर की बैठकें हो गई हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनि​धियों और गणमान्य लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!