चमोली: ग्राम पंचायत टंगसा की महिलाओं ने गांव में चलाया स्वच्छता अ​भियान–

by | Jan 7, 2025 | चमोली | 0 comments

गांव के पैदल रास्ते, पेयजल स्रोत और सार्वजनिक स्थानों पर की सफाई, झाड़ियों का किया कटान–

गोपेश्वर, 06 जनवरी 2025: जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पंचायत टंगसा गांव की महिलाओं ने गांव में वृहद रूप से सफाई अ​भियान चलाया। गांव की महिला मंगल दल की ओर से समय-समय पर गांव में सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया जाता है।

इसी के तहत गांव में सफाई ​अ​भियान चलाया गया। महिलाओं ने गांव के पैदल रास्तों, पेयजल स्रोत, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की सफाई की ओर झाड़ियों का कटान किया।

महिला मंगलदल अध्यक्ष सरोजनी देवी ने बताया कि गांव की महिलाएं लगातार स्वच्छता अभियान चलाते हैं। हर 15 दिन में गांव में साफ-सफाई की जाती है। कचरे को निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया जाता है।

इस दौरान रेखा राणा, इंदु रावत, उत्तरा देवी, रजनी राणा, नीमा देवी, तनुजा देवी, कुसुम बिष्ट, प्रेमा देवी, गीता देवी, किरण रावत, शकुंतला रावत सहित अन्य महिलाएं शामिल रही।

error: Content is protected !!