चमोली: सोमेश्वर देवता की डोली ने अनसूया मंदिर में किया अद्भुत नृत्य, भक्तों को दिए दर्शन–

by | Jan 10, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

अनसूया मंदिर में आधा घंटे तक आयोजित हुई विशेष पूजाएं, रात्रि प्रवास के लिए देवलधार पहुंची यात्रा, आज ग्वाड़ गांव पहुंचेगी डोली–

गोपेश्वर, 10 जनवरी 2025: चमोली जनपद में इन दिनों देवी-देवताओं की यात्राएं आयोजित हो रही हैं। देवर-खडोरा क्षेत्र में सगर गांव की चंडिका माता की दिवारा यात्रा चल रही है तो मंडल घाटी में स्यूंण गांव के आराध्य शिव स्वरुप सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा आयोजित हो रही है।

बुधवार को सोमेश्वर देवता की डोली संतानदायिनी माता अनसूया के मंदिर में पहुंची। मंदिर में करीब आधा घंटे तक विशेष पूजाएं आयोजित हुई। सोमेश्वर देवता की डोली ने मंदिर परिसर में ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य किया। जिसके बाद डोली ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। बृहस्पतिवार को यात्रा रात्रि प्रवास के लिए देवलधार गांव पहुंची।

इन दिनों सोमेश्वर देवता की दिवारा यात्रा मंडल घाटी के भ्रमण पर है। सोमेश्वर देवता की डोली विभिन्न गांवों में अपनी ध्याणियों के घर पहुंच रही है और अपने भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह सिरोली गांव में पुजारी वंशी प्रसाद सेमवाल ने सोमेश्वर देवता की विभिन्न पूजाएं संपन्न की। शक्ति पूजा संपन्न होने के बाद डोली ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। यात्राा को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।

इस मौके पर अवतारी पुरुष संतोष राणा, दिवारा समिति के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह राणा, बाल सिंह पंवार, अरुण राणा, हरीश राणा, रघुवीर रावत, आलम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को यात्रा रात्रि प्रवास के लिए ग्वाड़ गांव पहुंचेगी। इधर, सगर गांव की मां चंडिका देवी की दिवारा यात्रा देवर-खडोरा क्षेत्र में पहुंच गई है। आज देवर गांव में यात्रा के दौरान धार्मिक आयोजन होंगे।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!