चमोली: नशा तस्करों की कमर तोड़ती चमोली पुलिस, अवैध अंग्रेजी शराब की कई पेटियां हुई बरामद–

by | Jan 10, 2025 | चमोली | 0 comments

आगामी निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जगह-जगह चल रहा चेकिंग अ​भियान–

गोपेश्वर, 10 जनवरी 2025: चमोली पुलिस इस समय पूरी तरह से नशे के तस्करों के विरुद्ध आक्रामक बनीं हुई है। जहां भी अवैध नशे का कारोबार दिख रहा है वहां कार्रवाई नि​श्चित है। पुलिस ने सात पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी चमोली सर्वेश पंवार के सुपरविजन में आगामी नगर निकाय चुनावों को देखते हुए, चमोली पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अपनी कार्यवाही तेज कर दी है।

इसी क्रम में शुक्रवार को कोतवाली ज्योतिर्मठ ने अभियुक्त देवी लाल निवासी ग्राम सलूड़ कोतवाली ज्योतिर्मठ को सलूड तिराहे के पास से चार पेटी सोलमेट ब्लेक स्पे​शियलविस्की के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ज्योतिर्मठ पर मु.अ.सं.02/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।

इधर, थाना थराली पुलिस ने नारायणबगड़परखाल पैदल पुल पर परखाल रोड के किनारे अभियुक्त अयोध्या प्रसाद, निवासी ग्राम डूंगरी थाना थराली जनपद चमोली उम्र 40 वर्ष को तीन पेटी अंग्रेजी शराब मैकडावल नंबर वन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Latest News

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...
error: Content is protected !!