चमोली: मंडल इलेवन ने जीता क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, देवलधार की टीम रही उपविजेता–

by | Jan 15, 2025 | खेल, चमोली | 0 comments

विजेता मंडल की टीम को 21 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी भेंट की–

गोपेश्वर, 15 जनवरी 2025: पिछले एक माह से चमोली की मंडल घाटी में चल रहे क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को समापन हो गया है। बैरागना खेल मैदान में पिछले एक माह से आयोजित हो रहे क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब क्रिकेट क्लब मंडल ने जीत लिया। देवलधार इलेवन उपविजेता घोषित किया गया। विजेता टीम को टूर्नामेंट आयोजन समिति की ओर से 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी भेंट की गई, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 32 टीमों ने प्रतिभाग किया।

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से फाइनल मुकाबला आयोजित हुआ। देवलधार इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 18 ओवर में टीम ने 150 रनों का लक्ष्य रखा। इस आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए मंडल की टीम ने 16वें ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। देवलधार की टीम की ओर से रितेश रावत ने 33 रन, विशाल रावत व कुलदीप कोहली ने 29-29 रन बनाए।

टीम की ओर से विवेक रावत ने सर्वाधिक छह विकेट चटकाए। मंडल की ओर से टीम के कप्तान सुधीर नेगी 32 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि सुमित बिष्ट ने 25 रन, विपुल राणा ने 22 रन, जीत सिंह बिष्ट ने 21 रन और सुधांशु बिष्ट ने 18 रन बनाए।

टूर्नामेंट के अध्यक्ष सौरभ सिंह बिष्ट ने कहा कि एक माह तक चले इस टूर्नामेंट का खेल प्रेमियों ने जमकर लुत्फ उठाया।

इस मौके पर जितेंद्र सिंह, सुभम बर्त्वाल, दीपक तोपाल, सुधीर नेगी, सुधांशु बिष्ट, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट संपन्न होने के बाद ​खिलाड़ियों ने मैदान में ही ट्रॉफी के साथ फोटो ​खिंचवाई।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!