चमोली: नगरों की छोटी सरकार बनाने के बेताब चमोली की जनता, 54177 मतदाता करेंगे मतदान–

by | Jan 22, 2025 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

अध्यक्ष पद पर 43 और सभासद के लिए 176 प्रत्याशी मैदान में। क्या है रणनीति, पढ़ें–

गोपेश्वर, 22 जनवरी: चमोली जनपद की 10 निकायों में अध्यक्ष पद पर 43 प्रत्याशी और सभासद पद की 64 सीटों पर 176 प्रत्याशी मैदान में हैं। जनपद में गोपेश्वर, ज्योतिर्मठ, कर्णप्रयाग और गौचर नगर पालिका हैं, जबकि पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण, थराली और नंदानगर नगर पंचायत हैं। नगर निकायों की छोटी सरकार के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होगा। मतदान संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा और पांच बजे तक चलेगा।

बुधवार सुबह खेल मैदान गोपेश्वर से सभी 10 निकायों के लिए 80 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी, एसपी सर्वेश पंवार, नोडल अधिकारी कार्मिक नंदन कुमार, उप निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपेटी व मतदान सामग्री वितरित की गई। दोपहर तक सभी पोलिंग पार्टियां अपने मतदेय स्थलों तक पहुंच गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जोनल, सेक्टर व पीठासीन अधिकारियों को बेहतर तालमेल के साथ काम करने के निर्देश दिए।

कहा मतदान के दिन बहुत सावधानी और सतर्कता के साथ काम करें। मतदान समय पर शुरू करें और हर दो घंटे में मतदान का अपडेट कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। मतदान समाप्ति के बाद उसी दिन पोलिंग पार्टियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए।

जिले में 80 मतदेय स्थलों के लिए 103 पोलिंकपाटियां बनाई गई हैं, जिसमें 23 रिवर्ज हैं। जिले की चार नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में कुल 54177 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें 26112 महिला जबकि 28062 पुरुष मतदाता हैं। जिले को 10 जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!