चमोली: शिक्षण कार्य में एआई तकनीकी के साथ खुद को भी जोड़ें शिक्षक–

by | Feb 1, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

गोपेश्वर के श्री गुरुराम राय प​ब्लिक स्कूल में सीबीएसई संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों का हुआ सेमीनार, पढ़ें किन मुद्दों पर हुआ मंथन–

गोपेश्वर: 01 फरवरी 2025: सीबीएसई से संबंद्ध विद्यालयों के शिक्षकों का श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में सेमीनार आयोजित किया गया। सेमीनार में इस बात पर जोर दिया गया कि शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीकी के साथ खुद को जोड़ने की जरूरत है।

विद्यालय में आयोजित सेमीनार में चमोली जिले के सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। ””शिक्षण में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग”” विषय पर आयोजित सेमीनार में मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने कहा कि आने वाला समय तकनीकी का है।

हर क्षेत्र में एआई का खूब प्रयोग हो रहा है। ऐसे में शिक्षण कार्य में भी इस तकनीकी का प्रयोग शिक्षा के स्तर को बेहतर करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीवी मैठाणी ने कहा कि शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए नई तकनीकी से जुड़ना जरूरी है।

सीबीएसई के संदर्भदाता प्रत्युष पंवार ने शिक्षा के क्षेत्र में एआई के प्रयोग को विस्तार से बताया। सेमीनार में बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!