चमोली: गुस्से में वन आरक्षी, किया एलान, मांगे पूरी नहीं हुई तो फायर सीजन का करेंगे बहिष्कार–

by | Feb 9, 2025 | आंदोलन, चमोली, वन | 0 comments

छह फरवरी से बांह में काला फीता बांधकर विरोध कर रहे वन आरक्षी, लंबे समय से लंबित हैं ये मांगें–

गोपेश्वर, 09 फरवरी 2025: वन बीट अ​धिकारी/वन आरक्षी संघ उत्तराखंड ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का एलान किया है। कहा कि मांगे पूरी नहीं होने पर फायर सीजन के बहिष्कार का एलान किया है। वन आरक्षी छह से 10 फरवरी तक काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करा रहे हैं।

वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ उत्तराखंड की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर में तैनात संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सचिन सिलोड़ी ने बताया कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। जिसमें उत्तराखंड अधिनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 को पुन: लागू करने, समय पर पदोन्नति करने, वर्दी नियम में संशोधन करते हुए वन आरक्षी को एक स्टार धारण कराए जाने की मांग शामिल हैं।

इन मांगों को लेकर विभागीय अधिकारी मामले को शासन पर डालते हैं और शासन विभाग से प्रस्ताव नहीं आने की बात कहकर टालमटोल कर रहा है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में छह से 10 फरवरी तक काला फीता बांधकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है। 10 फरवरी के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए फायर सीजन का भी बहिष्कार किया जाएगा। चमोली जिले में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, अलकनंदा वन प्रभाग, बदरीनाथ वन प्रभाग व नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी हर दिन काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। कहा कि जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को तेज कर लिया जाएगा।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!