चमोली: मांगें पूरी न होने पर अब वन आरक्षियों ने शुरू किया कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन भी किया–

by | Feb 14, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर और जोशीमठ में वन आरक्षियों ने नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, पदोन्नति सहित वि​भिन्न मांगों को लेकर कर रहे आंदोलन–

गोपेश्वर, 14 फरवरी 2025: पदोन्नति सहित अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर वन आरक्षी/वन बीट अधिकारियों ने बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। गोपेश्वर में अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग के वन चेतना केंद्र और ज्योतिर्मठ में नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए वन आरक्षी धरने पर बैठ गए हैं।

वन आरक्षी अपनी मांगें पूरी नहीं होने पर छह फरवरी से बांह पर काला फीता बांधकर विरोध जता रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर चमोली जिले में वन बीट अधिकारियों का पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू हो गया है।

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, बदरीनाथ वन प्रभाग और अलकनंदा भूमि संरक्षण प्रभाग के वन बीट अधिकारियों का गोपेश्वर में जबकि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन बीट अधिकारियों का ज्योतिर्मठ में धरना प्रदर्शन चल रहा है। उनकी मांगों में 2016 की नियमावली लागू करने, समय पर पदोन्नति करने और वर्दी नियमों में संशोधन की मांग शामिल है।

उत्तराखंड वन बीट अधिकारी/वन आरक्षी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सचिन सिलोडी का कहना है कि 2018 में वन अधिनियम सेवा नियमावली को संशोधित किया गया, जिससे उनकी पदोन्नति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। इसलिए वे वन अधिनियम सेवा नियमावली 2016 को लागू करने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने तीन फरवरी अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उसपर कोई अमल नहीं हो पाया। शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक के साथ देहरादून में वार्ता होनी है। वार्ता में यदि समाधान निकलता है तो कार्य बहिष्कार वापस लिया जाएगा, यदि कोई समाधान नहीं निकलता है तो कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!