चमोली: गुजरात और उत्तराखंड के बीच शैक्ष​णिक आदान-प्रदान से भाषा और संस्कृति का होगा समागम–

by | Feb 16, 2025 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में दस दिवसीय इंटनर्शिप कार्यक्रम में बोले वक्ता, व्यावसायिक पक्ष पर हुई चर्चा–

गोपेश्वर, 16 फरवरी 2025: पिछले दस दिनों से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। इसमें आईआईटी गांधीनगर के एमएड के प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया।

पीजी कॉलेज के बीएड विभाग में आईआईटी गांधीनगर गुजरात से आए एमएड प्रशिक्षणार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य प्रो. एमपी नगवाल ने कहा कि दो राज्यों के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान से छात्रों को एक दूसरे की भाषा व संस्कृति सीखने को भी मिलती है।

विभागाध्यक्ष प्रो. अमित जायसवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में शिक्षण कौशल का विकास करना, पाठ्यक्रम के व्यावसायिक पक्ष का अनुभव प्रदान करना, प्रशिक्षणार्थियों को शिक्षा संबंधी ज्ञान प्रदान करना व भावी शिक्ष बनने के लिए उचित मार्गदर्शन देना था।

इस अवसर पर आईआईटी गांधीनगर के प्रशिक्षु यशवंत वानिया, भूमि पटेल, गुंजन टंडेल, बृजेश पाठक, विश्वजीत सिंह ने प्रतिभाग किया। वहीं मेंटोर के रूप में डॉ. अखिल चमोली, डॉ. कुलदीप नेगी, डॉ. विधि ध्यानी, डॉ. चंद्रेश, डॉ. श्याम लाल बटियाटा आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!