चमोली: सैकोट गांव के ग्रामीणों ने जिला​धिकारी से भेंट कर सड़कचौड़ीकरण कार्य में ​शि​थिलता की मांग उठाई–

by | Feb 17, 2025 | चमोली, सड़क, समस्या | 0 comments

ग्रामीणों ने कहा गांव के बीचोंबीच सड़क का चौड़ीकरण होने से होगा मकान, गौशाला, आंगन को नुकसान, डीएम ने किया मांग पर मंथन–

गोपेश्वर, 17 फरवरी 2025: सैकोट गांव के बीचों-बीच से होकर गुजर रही नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क के चौडीकरण कार्य को लेकर सैकोट गांव के ग्रामीण चिंतित हैं। चौड़ीकरण कार्य से ग्रामीणों के मकान, गौशाला, आंगन व वाशरुम सब नष्ट हो जाएंगे। ग्रामीणों ने सोमवार को अपना दुखड़ाजिला​धिकारी संदीप तिवारी को सुनाया।

उन्होंने कहा कि बेशक सड़क का निर्माण खेतों से करें, लेकिन लोगों के मकानों को नुकसान होने से बचा लें। कहा गया कि ग्रामीणों की अ​धिकांश भूमि रेलवे परियोजना में अ​धिग्रहित की गई है, जबकि सड़क निर्माण में भी भूमि गई है।

जो भूमि शेष बची थी, उसी पर काश्तकारी कर रहे हैं। अब सड़कचौड़ीकरण कार्य से मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों ने गांव के ही समीप खेतों से सड़क को डायवर्ट करने की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता चंडी प्रसाद थपलियाल ने कहा कि सड़कचौड़ीकरण का विरोध नहीं है, लेकिन इसके मानकों में ​शि​थिलता बरती जाए।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश चंद्र पुरोहित, चंद्रशेखर थपलियाल, अनिल रावत, प्रकाश पुरोहित, अनीता देवी, कश्मीरा देवी, विमला, ममता, राजेश्वरी, प्रकाश, नंदन सिंह, गोविंद सजवाण, आनंद सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह रावत, संजय, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!