चमोली: धूमधाम से मनाया सावित्री सुमन न्यू गार्डन प​ब्लिक स्कूल नंदानगर का वा​र्षिकोत्सव समारोह–

by | Feb 23, 2025 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

बच्चों ने कई मनमोहक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुतियां, गुलाबी सरारा ने झुमाया–

नंदानगर, 23 फरवरी 2025: नंदानगर ब्लॉक मुख्यालय पर ​स्थित सावित्री सुमन न्यू गार्डन पब्लिक स्कूल का रविवार को वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने कई गीतों, नृत्यों व नृत्य नाटिकाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

रविवार को विद्यालय हॉल में आयोजित वार्षिकोत्सव का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी ने किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को पठन-पाठन के साथ ही सांस्कृतिक और खेल गतिवि​धियों में भी बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। कहा कि बच्चों काे संस्कारवान बनाने में ​शिक्षकों के साथ अ​भिभावकों की भी समान जिम्मेदारी होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अध्यक्ष ने सराहना की। बच्चों ने द्रोपदी स्वयंवर, माधो सिंह भंडारी, गोपीचंद नृत्य नाटिका का शानदार मंचन किया।

वहीं बच्चों ने आहा टमाटर बड़े मजे दार, आलू का चालू बेटा, क्रिम पौडर, चुनरी तेरी चमकदी गुलाबी सरारा सहित कई गीत व नृत्य प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राकेश रावत, प्रधानाचार्य विक्रम सिंह रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, सुखबीर सिंह रौतेला, देवेंद्र फरस्वाण, चरण सिंह नेगी, राम प्रसाद, शिव सिंह नेगी, दर्शन भंडारी आदि मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!