चमोली: चमोली पुलिस की गिरफ्त में आया छह साल से फरार आरोपी, जेल भेजा–

by | Mar 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

वन विभाग से जुड़ा मामला, छह साल पहले जंगल में अवैध कटान के मामले में दर्ज हुआ था मामला–

गोपेश्वर, 30 मार्च 2025: वन विभाग से जुड़े मामले में छह साल से फरार चल रहे आरोपी को गोपेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

गोपेश्वर थाने से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेम बहादुर निवासी बाजूरा नेपाल पर ज्योतिर्मठ क्षेत्र में कोसा रेंज के अंतर्गत पेड़ों के कटान का आरोप है। तब पुलिस ने प्रेम बहादुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसके बाद जमानत पर रिहा होने के बाद से वह फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार किया है।

error: Content is protected !!