सम्मान: कवि कुल तिलक ​शिरोम​णि सम्मान 2025 से सम्मानित हुए गढ़वाली कवि ओमप्रकाश सेमवाल–

by | Apr 4, 2025 | रूद्रप्रयाग, संस्कृति | 0 comments

लेखक एवं विचारक डाॅ. जैक्सवीन के जन्मदिन पर दिया गया सम्मान, खेल प्रतियोगिताओं और प्रतिभा सम्मान का हुआ आयोजन–

संजय चौहान-गुप्तकाशी, 04 अप्रैल 2025: जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी द्वारा विगत वर्षाें की भाँति इस वर्ष भी संस्था के पे्ररणास्रोत प्रख्यात फ्रांसीसी लेखक, साहित्यकार एवम् मनौचिकित्सक डाॅ0 जैक्स वीन के जन्म दिवस पर “खेल एवं प्रतिभा सम्मान समारोह“ आयोजन किया गया। चार दिवसीय इस कार्यक्रम के अन्तिम दिन के मुख्य समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमती आशा नौटियाल विधायक केदारनाथ, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री वाचस्पति सेमवाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

इस अवसर पर शैक्षिक सत्र 2024-25 में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने, ब्लाॅक, जनपद व राज्य स्तर पर विभिन्न गतिविधियों में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करने एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। साथ ही संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र से जुडे़ लोकप्रिय कवि ओमप्रकाश सेमवाल को उत्कृष्ट लेखन क्षमता, गढ़वाली भाषा के संरक्षण, संवर्द्धन एवं साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान हेतु उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान 2025, मदन अग्रवाल को क्षेत्र में विभिन्न खेलों को प्रात्साहित करने एवं शोर्य नेगी को शतरंज के खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं शौल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं एवं अन्य प्रतिभावों को प्रोत्साहन मिलता है। विद्यालय के कार्यों की सराहना करत हुए उन्होेंने कहा कि विद्यालय अच्छी शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है।

कार्यक्रम अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल ने सभी आगन्तुकों का अभिनन्दन व्यक्त करते डाॅ0 जैक्स वीन जी को जन्मदिन की शुभकामनायें प्रेषित करते हुए कहा किस तरह से वो हमारी हिन्दू संस्कृति के लिए समर्पित हैं। उत्तराखण्ड कविकुलतिलक शिरोमणि सम्मान से सम्मानित ओमप्रकाश सेमवाल जी ने कहा कि विद्यालय के संस्थापक लखपत सिंह राणा ने निरन्तर संघर्ष के माध्यम से शिक्षा की ज्योत जलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

संस्था के चेयरपर्सन मनोज बेंजवाल ने डाॅ0 जैक्स वीन जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रधानाचार्य लखपत सिंह राणा कहा कि किस तरह से एक विदेशी व्यक्ति को हमारी परम्पराओं एवं संस्कृति से प्रेम है कि वो यहीं के हो के रह गये और केदारघाटी में इस विद्यालय की स्थापना के लिए पे्ररित एवं सहयोग प्रदान कर शिक्षा की ज्योत जलाई।

विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ कुब्जा धर्मवाण, डॉ कैलाश पुष्पवाण, सभासद गौरव रावत, पूनम बिष्ट, प्रदीप राणा अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा ,सुभाष रावत मंडल अध्यक्ष केदारनाथ ,बिपिन सेमवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा ,राय सिंह राणा मंडल अध्यक्ष गुप्तकाशी ,जय प्रकाश सेमवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, भगवती शैव भाजपा कमल रावत पूर्व प्रधान गुप्तकाशी, कवित्री उपासना सेमवाल सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकायें एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Latest News

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...
error: Content is protected !!