चमोली: बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिल रही मजबूती–

by | May 23, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

धाम में सिक्स सिग्मा ने मेडिकल सेंटर और एसीएलएस एम्बुलेंस का हुआ उद्घाटन–

बदरीनाथ, 23 मई 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम के नेतृत्व में चार धाम यात्रा मार्ग और धामों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बदरीनाथ धाम में भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। जिसके तहत शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेंटर और एसीएलएस (एडवांस क्रिटिकल लाइफ सर्पोट) एम्बुलेंस का अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने उद्घाटन किया।

बदरीनाथ धाम में अपर जिलाधिकारी ने रिबन काटकर सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सेंटर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चारों धामों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहरत उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य के चिकित्सालयों को संसाधन संपन्न किया जा रहा है। ऐसे में सिग्स सिग्मा की ओर से बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्थापित मेडिकल सेंटर तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर सहयोग प्रदान करेगा।

सिक्स सिग्मा की डॉ सपना ने बताया कि बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मंशा से मेडिकल सेंटर स्थापित किए गए हैं। योजना के अनुसार धाम के प्रथम गांव माणा गांव, बदरीनाथ मंदिर परिसर और यूथ हॉस्टल में मेडिकल टीम तैनात की गई हैं। इसके साथ ही धाम में एसीएलएस एम्बुलेंस को तैनात किया गया है। जिससे धाम तीर्थयात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी। सिक्स सिग्मा के एडिशनल डायरेक्टर डॉ भारत शर्मा ने कहा कि बदरीनाथ धाम में सिक्स सिग्मा की ओर से मानवाीय संवदेन और राष्ट्र सेवा के उद्देश्य के साथ स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही हैै।

सिक्स सिग्मा राज्य के इन उच्च हिमालयी क्षेत्रो में दे रहा स्वास्थ्य सेवाएं

सिक्स सिग्मा हेल्थ केयर की ओर से राज्य के विभिन्न उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्थित धार्मिक स्थलों पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है। सिक्स सिग्मा क मेडिकल डायरेक्टर डॉ अनिता भारद्वाज ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ, बद्रीनाथ, रुद्रनाथ, तुंगनाथ, मध्यमहेश्वर व आदि कैलाश जैसे उच्च हिमालयी क्षेत्रो में वर्ष 2013 से तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!