चमोली: लोक निर्माण विभाग के मेट और बेलदार कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन, धरना दिया–

by | Jun 10, 2025 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

आउटसोर्स नियुक्ति प्रक्रिया में ठेकेदार प्रथा को बंद कर उन्हें विभाग में समायोजित करने की मांग उठाई, कई अन्य मांगें भी शामिल, आंदोलन तेज करने की चेतावनी–

गोपेश्वर, 10 जून 2025: आउट सोर्सिंग मेट/बेलदार कर्मचारी संघ लोक निर्माण विभाग में आउटसोर्स नियुक्ति प्रक्रिया में ठेकेदार प्रथा को बंद कर विभाग में समायोजित करने की मांग पर लोनिवि के आउटसोर्स और बाहर किए मेट व बेलदार कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के साथ ही विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन भेजा गया। कहा गया कि मांगों पर उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने मेट व बेलदार श्रमिकों को सरकारी एजेंसी के माध्यम से विभाग में समायोजित करने की मांग उठाई। कहा कि वर्ष 2014 में लोक निर्माण विभाग के विभिन्न खंडों में सड़कों के रखरखाव के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से मेट बेलदार की नियुक्ति की गई। लेकिन ठेकेदार की ओर से श्रमिकों की मजदूरी का पूर्ण भुगतान नहीं किया, साथ ही कुछ श्रमिकों को अकारण कार्य से हटा दिया गया है।

सरकार ने 2023 में जेम पोर्टल व प्रयाग पोर्टल को सरकारी एजेंसी बनाकर आउटसोर्स पर भर्ती प्रक्रिया शुरु करने का शासनादेश जारी किया। लेकिन अभी तक भी यह नियुक्ति नहीं हो पाई है। मौजूदा समय में सभी खंडों में 744 मेट बेलदार श्रमिक बेरोजगार हैं। इसी वर्ष मार्च माह में भी सरकार ने नियुक्ति प्रक्रिया शुरु करने का शासनादेश जारी किया, मगर अभी तक भी स्थिति जस की तस है। कहा कि अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखा जाएगा।

इस मौके पर महामंत्री तेजपाल शाह, हरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, कैलाश कुमार, सुदान सिंह, हरीश, आशा, पुष्पा, खजान सिंह, किशन के साथ ही कई कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारी कई देर तक कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन करते रहे।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!