जय केदार: केदारनाथ यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान, 45 दिन में 10 लाख से अ​धिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन–

by | Jun 14, 2025 | आस्था, ब्रेकिंग | 0 comments

बदरीनाथ में आठ लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या, बेहतर यात्रा प्रबंधन पर केदारनाथ विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार–

केदारनाथ, 14 जून 2025: इस बार केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मात्र 45 दिन में ही केदारनाथ मंदिर में पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 10 लाख के पार पहुंच गई है। केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल ने बेहतर यात्रा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। कहा यात्रा का यह आंकड़ा न केवल तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह राज्य की बेहतर व्यवस्थाओं और सरकार की सूझबूझ का भी प्रमाण है।

केदारनाथ धाम में प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन इस वर्ष जिस गति से श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, वह अभूतपूर्व है। इस यात्रा के सफल संचालन के पीछे शासन और प्रशासन की सतर्कता और योजनाबद्ध कार्यशैली का अहम योगदान रहा है। सरकार द्वारा इस बार यात्रा के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। पैदल मार्ग से लेकर सड़क मार्ग तक व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।

इस बार यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी गई। अनेक मेडिकल पोस्ट और प्राथमिक उपचार केंद्र स्थापित किए गए, साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और हेली सेवाओं को भी सक्रिय रखा गया। सफाई व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई। नियमित रूप से यात्रा मार्ग की सफाई और कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था की गई, जिससे धाम की पवित्रता बनी रही।

यात्रा की सफलता पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने केदारनाथ यात्रा को सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता और अधिकारियों की सतत निगरानी के चलते इस बार की यात्रा अब तक की सबसे सफल यात्राओं में से एक बनकर उभरी है।

विधायक ने बताया कि यात्रा से जुड़े हजारों लोगों के रोजगार में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। होटल व्यवसाय, खच्चर सेवा, दुकानदारी, वाहन सेवा जैसे क्षेत्रों में तीव्र आर्थिक गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं, उससे यह तय है कि इस बार की यात्रा पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। 45 दिनों में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पहुंचना अपने आप में यह दर्शाता है कि सरकार की तैयारियां और व्यवस्थाएं पूरी तरह सफल रही हैं। बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी आठ लाख के पार पहुंच गई है। बदरीनाथ धाम में भी दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का रैला उमड़ रहा है।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...
error: Content is protected !!