जय माणा घन्याल: वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बदरीनाथ के क्षेत्र रक्षक घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुले, जयघोष गूंजे–

by | Jun 16, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

माणा गांव में तीन दिवसीय श्री घंटाकर्ण जैठपुजै प्रारंभ, सांस्कृतिक, खेलकूद कार्यक्रम हुए शुरू–

बदरीनाथ, 15 जून 2025: बदरीनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक घंटाकर्ण महावीर माणा घन्याल मंदिर के कपाट 15 जून को पूर्वाह्न 11 बजे आषाढ माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खुल गये है। इसी के साथ ही श्री घंटाकर्ण महावीर की तीन दिवसीय जैठ पुजै भी शुरू हो गयी।

कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रात: नौ बजे से शुरू हो गयी थी सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा मंदिर के कपाट खुले उसके पश्चात देवी देवताओं श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के बाद पुराने मंदिर से समारोह पूर्वक भगवान श्री घटाकर्ण जी की प्रतिमा को को समारोह पूर्वक माणा गांव स्थित मंदिर में विराजमान किया गया। इसी के साथ बदरीनाथ धाम के समीप स्थित देश के प्रथम गांव माणा स्थिति भगवान श्री घंटाकर्ण मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष हेतु खुल गये।

इस अवसर पर मंदिर को भब्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा महिला मंगल दल द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया तथा परंपरागत नृत्य का आयोजन हुआ। प्रसाद वितरण पश्चात भंडारा भी आयोजित हुआ।

बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री भगवान घंटाकर्ण मंदिर में दर्शन‌ को पहुंचे। इस अवसर ग्राम पंचायत प्रधान पीताम्बर मोल्फा, श्री घंटाकर्ण जी के पश्वा आशीष कनखोली, मंगलेश्वर पश्वा रघुवीर सिंह , विश्वकर्मा पश्वा दिलबर,पूजा समिति अध्यक्ष जगदीश रावत,उपाध्यक्ष गुमान सिंह बड़वाल,सरपंच रघुवीर सिंह परमार, मोहन सिंह मोल्फा,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बड़वाल, पश्वा गण क्रमश कुंदन सिंह टकोला,भगत सिंह टकोला, जगवीर परमार, केसर सिंह रावत, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री मौजूद रहे।

आज शाम को भगवान घंटाकर्ण जी की दौड्या पूजा के बाद संध्या भजन शुरू हो गयी है।सोमवार को भी विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा

मंगलवार 17 जून को जैठ पुजे के समापन अवसर पर ग्रामीण खेल-कूद प्रतियोगिता साँस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोकगायक दरवान नैथवाल के गीतों की प्रस्तुति के बाद मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला कार्यक्रम का समापन करेंगे तथा पुरस्कार वितरण करेंगे।

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!