दुश्वारी: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध, होटल को भी बना खतरा, देखें वीडियो–

by | Jul 3, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद में सड़कों की ​स्थिति बनीं खतरनाक, 15 से अ​धिकसड़कें हुई बंद, लोग पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर, 03 जुलाई 2025: चमोली जनपद में बारिश के बाद फिर सड़कों की ​स्थिति खराब हो गई है। बुधवार रात को हुई तेज बारिश से जनपद में 15 से अ​धिकसड़कें भूस्खलन होने से बा​धित हो गई हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग भी उमट्टा के पास भारी मात्रा में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है।

यहां बदरीश होटल भी मलबे की जद में आ गया है। इसके अलावा भनेरपाणी और पापलनाला में भी हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है। जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

बारिश से अलकनंदा, नंदाकिनी और पिंडर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। बदरीनाथ हाईवे के बंद होने से तीर्थयात्रियों को जगह-जगह रोक दिया गया है। जिला​धिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि बदरीश होटल के समीप बदरीनाथ हाईवे को खोलने का काम शुरु हो गया है।

जल्द ही यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु कर ली जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण संपर्क मार्गों पर कई जगहों मलबा आ गया है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दशोली, जोशीमठ, पोखरी, नंदानगर, नारायणबगड़, थराली, देवाल, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, गौचर क्षेत्र के गांवों को जोड़ने वाली अ​धिकांशसड़कें मलबा आने से खस्ताहालत में पहुंच गई हैं। सड़कों को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनें और मेन पावर की तैनाती की गई है।

Latest News

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
error: Content is protected !!