चमोली: मांगल गीतों के साथ मां नंदा कैलाश के लिए हुई विदा, सैकड़ों भक्तों का हुजूम उमड़ा–

by | Aug 17, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

30 अगस्त को नंदा सप्तमी पर बुग्यालों में होगी मां नंदा की विशेष पूजाएं, छह महिने अपने ननिहाल देवराड़ा में प्रवास करेगी बधाण की मां नंदा–

नंदानगर, 16 अगस्त 2025: मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ से 15 अगस्त को नंदा लोकजात का शुभारंभ हो गया है। उत्साह, उमंग और आस्था के साथ मंदिर में पहुंचे भक्तों ने मां नंदा के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मां नंदा ने अपने भक्तों को दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया। सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर परिसर से शनिवार को शाम चार बजे बधाण, दशोली और पीपलकोटी बंड क्षेत्र की डोली सैकड़ों भक्तों के साथ कैलाश के लिए विदा हुई। मां नंदा की विदाई के दौरान जय मां नंदा के जयघोष गूंज उठे।

बता दें कि बीते 14 अगस्त को मां नंदा की डोलियों को विधि-विधान से परिसर में स्थापित कर दिया गया था। दो दिनों तक भक्तों ने मां नंदा की पूजाएं आयोजित की। शनिवार को सुबह पांच बजे से ही सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में विशेष पूजाएं शुरु हो गई थी। पुजारी योगेश्वर प्रसाद, विजय प्रसाद, मंशाराम, धनीराम, मुंशी चंद्र, अशोक गौड़ सहित विभिन्न आचार्य ब्राह्मणों ने मां नंदा की शक्ति पूजा संपन्न की। मां नंदा का श्रृंगार कर स्थानीय उत्पादों का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर में पहुंचे भक्तों ने मां नंदा के दर्शन कर मनौतियां मांगी। अपराह्न 3 बजकर 45 मिनट पर पंडित अशोक गौड़ के नेतृत्व में बंड क्षेत्र की मां नंदा की डोली ने कैलाश के लिए प्रस्थान किया। इसके एक घंटे बाद अपराह्न चार बजे दशोली और बधाण की डोलियाें ने भक्तोें के साथ मंदिर से कैलाश के लिए प्रस्थान किया। बंड क्षेत्र की डोली अपने पहले पड़ावबटुला पहुंच गई है।

जबकि बधाण की मां नंदा राजराजेश्वरी की डोली चरबंग और दशोली की डोली फरखेत गांव पहुंच गई है। भक्तों ने मां नंदा की डोली का फूल मालाओं से स्वागत किया। नंदा मंदिर समिति के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला ने बताया कि 30 अगस्त को दशोली की मां नंदा की डोली बालपाटा पहुंचेगी और बधाण की डोली वेदनी कुंड पहुंचेगी। इन जगहाें पर पूजा अर्चना के बाद बधाण की डोली छह माह के प्रवास के लिए देवराड़ा जाएगी और दशोेली की डोली वि​धिवतरुप से कुरुड़ मंदिर में स्थापित हो जाएगी। इस दौरान मंदिर में यज्ञ हवन होगा।

Latest News

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
error: Content is protected !!