चमोली: छाेटी काशी हाट के प्राचीन शिव मंदिर में प्रज्ज्वलित हुआ दो क्विंटल घी का दीया–

by | Aug 22, 2025 | आस्था, चमोली | 0 comments

तमिलनाडू के श्रद्धालु प्रतिवर्ष मंदिर में जलाते हैं घी के दीये, महिलाओं ने किया भजन कीर्तन का आयोेजन–

पीपलकोटी, 21 अगस्त 2025: छोटी काशी हाट गांव के प्राचीन शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को तमिलनाडू के स्वामी तिरुज्ञानानंद महाराज की ओर से करीब दो क्विंटल घी के दीये प्रज्वलित किए गए। श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिवर्ष यहां घी के दिये जलाये जाते हैं। विगत वर्षाें की भांति इस वर्ष भी तमिलनाडू से यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के दर्शन कर घी के दीये जलाए। स्थानीय महिलाओं और युवाओं ने मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया।

तमिलनाडू के स्वामी श्रीश्री तिरुज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं का जत्था शिव मंदिर में पहुंचा। पूजा अर्चना के बाद शाम सात बजे मंदिर परिसर में दो क्विंटल घी का दीया प्रज्ज्वलित किया गया। साथ ही शिव लिंग के चारों ओर से दीये जलाए गए।

कार्यक्रम आयोजक नरेंद्र पोखरियाल और पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र हटवाल का कहना है कि प्राचीन समय में जब बदरीनाथ धाम के लिए श्रद्धालुओं का पैदल आवागमन होता था, तब हाट गांव यात्रा का मुख्य पड़ाव था। यहां बेलपत्री के जंगल के मध्य शिव मंदिर स्थित है।

यहां तमिलनाडू के एक श्रद्धालु ने कठोर तपस्या की थी, जिसके पश्चात वे यहां से अंतरध्यान हो गए थे। तभी से यहां तमिलनाडू के श्रद्धालु घी के दीये जलाने पहुंचते हैं।

इस मौके पर रामेश्वर हटवाल, शंभू प्रसाद पंत, उपेंद्र जोशी, राजकुमारी गैरोला, मुकेश पंत, तिरुवेन कदम थरानी, सेलवम गनेशम, करुपतिया जी, इश्वरी करुपतिया, युवराज श्री निवासन, शुभ्रामनीमसीलामती आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!