थराली क्षेत्र में आपदा पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे सांसद अनिल बलूनी एवं मंत्री डॉ. धन सिंह रावत–

by | Aug 25, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

राहत केंद्रों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, पीड़ितों से की मुलाकात, हर संभव मदद का दिया भरोसा–

थराली, 25 अगस्त 2025: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और स्वास्थ्य मंत्री, ​शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सोमवार को थराली आपदा क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने राजकीय पॉलिटेक्निक कुलसारी स्थित राहत आपदा केंद्र से की, जहां आपदा पीड़ितों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल एवं रहने की व्यवस्थाओं को देखा, उन्होंने राहत केंद्र में बेहतर व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने आपदा प्रभावित लोगों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं सुनी।

मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 80 वर्षीय पुष्पा देवी से उनका स्वास्थ्य जाना तथा छोटे बच्चों के साथ रह रही पीड़िता आरती पंत से बातचीत कर उनकी पीड़ा सुनी और आश्वासन दिया कि आपदा पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने बच्चों को जूस व बिस्कुट भी वितरित किए।

इसके उपरांत सांसद और मंत्री ने थराली क्षेत्र में जगह-जगह आए मलबे और क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। चेपड़ो पहुंचकर उन्होंने आपदा में लापता हुए गंगादत्त जोशी के पुत्र देवी दत्त जोशी से मुलाकात कर उनका हाल जाना और गहरी संवेदना व्यक्त की।

चेपड़ो बाजार में व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर सांसद एवं मंत्री ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को विशेष रूप से बाजार में आए मलबे का शीघ्र निस्तारण करने और बिजली तथा पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को तुरंत सुचारु करने के आदेश दिए। आपदा प्रबंधन में जुटी स्वास्थ्य विभाग की टीम से मुलाकात कर मंत्री ने उनके कार्यों की सराहना भी की।

इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश शाह, जिलाधिकारी संदीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अभिषेक गुप्ता, मुख्य शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत मौजूद रहें।

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!