56 घंटे बाद खुला मलारी हाईवे, नीती घाटी के ग्रामीणों ने ली राहत की सांस–

by | Aug 30, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी हुई सुचारु, नीती घाटी में देवीय कार्यों में जा रहे कई ग्रामीण–

जोशीमठ, 30 अगस्त 2025: पिछले तीन दिनों से बंद पड़ा मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को शाम छह बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है। जिसके बाद हाईवे के दोनों ओर फंसे ग्रामीणों के वाहनों को आगे भेज दिया गया है। सड़क सुचारु होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सूकी भलागांव के पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला का कहना है कि मलारी हाईवे कई जगहों पर बदहाल ​स्थिति में पहुंच गया है।

लाता गांव के पास जिस जगह पर हाईवे क्षतिग्रस्त हुआ, वहां अभी भी मलबा भरा है। मलबे के ऊपर से ही वाहनों की आवाजाही करवाई गई। यहां अभी भी हाईवे के बंद होने का खतरा बना हुआ है। इधर, सलधार में भी हाईवे बा​धित हो गया था, उसे भी खोल दिया गया है।

आजकल नीती घाटी में ग्रामीणों के आराध्य देवताओं की पुजा चल रही है। जिसमें शामिल होने के लिए मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीण भी पहुंच रहे हैं। हाईवे के बा​धित होने से शनिवार को करीब 90 लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने पैदल ही रवाना किया। मलारी गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान देव सिंह राणा ने बताया कि हाईवे के बा​धित होने पर ग्रामीण अपने गांवों में नहीं पहुंच पा रहे थे।

उन्होंने जोशीमठ एसडीएम से बात की और जल्द हाईवे को खुलवाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान ने बताया कि नीती घाटी के गांवों में इन दिनों आराध्य देवताओं की पूजाएं चल रही हैं। हाईवे बा​धित होने से पंडित के समय पर न पहुंचने के कारण पूजा कार्यक्रम ही बदलवाना पड़ा। हाईवे के खुलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!