चमोली: बारिश के बीच मकानां के ऊपर गिरा पीपल का पेड़, बाल-बाल बचे मकानों में सो रहे लोग–

by | Sep 7, 2025 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली जिले में थम नहीं रही आफत की बारिश, आपदा से जनजीवन पड़ा अस्त-व्यस्त–

नंदप्रयाग, 07 सितंबर 2025: चमोली जनपद में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन और भूधंसाव से लोग त्रस्त हैं। रविवार को तड़के तीन बजे नंदनगर के बगड़तोक में एक पीपल का पेड़ आवासीय भवनों के ऊपर गिरा गया। जिससे वहां से रहे लोग बालबाल बच गए। पीपल का पेड़ मकानों के ऊपर गिरने से सोये लोग अचानक उठ गए और सुर​क्षित जगहों की ओर दौड़ गए।

नंदप्रयाग के बगड़तोक में पीपल के पेड़ के नीचे चंदन सिंह रौतेला, दयाल रौतेला, विनोद सिंह और केदार सिंह के आवासीय मकान हैं। तड़के तीन बजे बारिश के दौरान मकानों के पीछे ​स्थित पीपल का पेड़टूटकर मकानों में जा गिरा। पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी ने बताया कि पीपल के पेड़ से मकानों को क्षति पहुंची है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र पीपल के पेड़ों की टहनियों को काटकर मकानों से अलग करने की मांग उठाई है।

इधर, चमोली जनपद में भूस्खलन और भूधंसाव से जनजीवन अस्तव्यस्त है। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली 30 से अ​धिकसड़केंबा​धितपड़ी हैं।

error: Content is protected !!