चमोली: विवाहिता उर्मिला की संदिग्ध मौत पर राज्य महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश–

by | Oct 9, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

मृतका का दो साल पहले हुआ था विवाह, 11 माह का एक बच्चा, अब होगी सख्त जांच–

चमोली, 09 अक्टूबर 2025: चमोली जनपद के दूरस्थ थराली क्षेत्र में 23 वर्षीय विवाहिता उर्मिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। इस घटना पर उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए स्वतः संज्ञान लिया है।

अख़बारों के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह लगभग दो वर्ष पूर्व हुआ था और उसका 11 माह का एक शिशु भी है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या कर ली, किंतु यह गंभीर जांच का विषय है कि क्या उसे आत्महत्या के लिए विवश या उकसाया गया।

पीड़िता की मां द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने सास, ससुर, ननद और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने इस पूरे प्रकरण पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि —

“यह न केवल एक संवेदनशील मामला है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा गंभीर प्रश्न है। आयोग ने एसपी चमोली से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।”

उन्होंने आगे कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिस पीड़िता के परिवार को कानूनी सहायता प्रदान करे। तथा जांच करते हुए घटना की रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर आयोग को भेजी जाए।

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कहा कि —

> “ऐसीघटनाएँ समाज के लिए कलंक हैं। हमें ऐसी मानसिकता के विरुद्ध एकजुट होकर खड़ा होना होगा ताकि भविष्य में कोई भी बेटी ऐसी पीड़ा न झेले।”

राज्य महिला आयोग इस प्रकरण की सतत निगरानी करेगा और न्याय सुनिश्चित होने तक इसे प्राथमिकता पर रखेगा।

Latest News

चमोली: तकनीकी विशेषज्ञों ने दी हथकरघा और स्वरोजगार की जानकारी–

पेंटिंग प्रतियोगिता में आयुष रावत ने हासिल किया प्रथम स्थान-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2026: राजकीय इंटर...

चमोली में गरजे कांग्रेस कार्यकर्ता, भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंका–

प्रदेश सरकार पर लगाया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप, जमकर की सरकार के ​खिलाफ नारेबाजी...

चमोली: गोपेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा–

देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 12 अगस्त 2024:...

चमोली: तमक नाले में राहत-बचाव कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

हवाई एवं स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा, विशेषज्ञ संस्थान करेगा फ्लैश फ्लड के...

उम्मीद जगी: प्राथमिक शिक्षक संगठन अगस्त्यमुनि के शाखा मंत्री गिरिजेश सेमवाल ने जताया ​शिक्षामंत्री का आभार–

वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद, टीईटी को लेकर शिक्षकों में जगी राहत की...

चमोली: तमक नाले से हुए नुकसान का जल्द मिले काश्तकारों को मुआवजा–

पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता डॉ. उदय सिंह रावत ने मौके पर जाकर प्रभावित काश्तकारों से की मुलाकात...

आफत: यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने से आवाजाही बंद–

राना चट्टी और जंगल चट्टी बनास के पास सड़क बाधित, हाईवे खोलने में जुटी टीमें-- बड़कोट। मध्य रात्रि...

uttrakhand: सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखंड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी–

97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की, सुरक्षित घर...

चमोली: तमक नाले में ह्यूम पाइप डालकर अस्थाई मोटर मार्ग तैयार, वाहनों की आवाजाही हुई सुचारु–

तमक नाले में युद्धस्तर पर मार्ग बहाली, वाहनों की आवाजाही शुरू; दूसरे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी...
error: Content is protected !!