स्वस्थ वृद्धावस्था: चमोली जनपद में राज्य के रजत जयंती वर्ष पर आयोजित हो रहे जगह-जगह स्वास्थ्य ​शिविर–

by | Nov 3, 2025 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

स्वस्थ वृद्धावस्था, सुखी जीवन थीम पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य ​शिविर–

गोपेश्वर। चमोली जनपद में राज्य के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में एक नवंबर से नौ नवंबर तक स्वास्थ्य सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में संचालित किया जा रहा है।जनपद चमोली में अब तक कुल 966 बुजुर्गजनों की स्वास्थ्य जांच की गई है। इसके अतिरिक्त 86 योग सत्र एवं 98 जन-जागरूकता सत्रों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने सहभागिता की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक देखभाल कार्यक्रम के अन्तर्गत “स्वस्थ वृद्धावस्था, सुखी जीवन” थीम के तहत बुजुर्गजनों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों में संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उनका समुचित उपचार सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान विस्तृत चिकित्सीय जांचें की जा रही हैं, जिनमें रक्त जांच, ऑक्सीजन का स्तर, हृदय गति की निगरानी, नेत्र जांच, मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जांच, फिजियोथैरेपी, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं तनाव प्रबंधन, दवाओं की समीक्षा व प्रबंधन तथा पोषण एवं आहार परामर्श जैसी सेवाएं शामिल हैं। साथ ही सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रतिदिन आधे घंटे का योग सत्र भी आयोजित किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि स्वस्थ और आत्मनिर्भर वृद्धावस्था की दिशा में एक प्रेरक पहल भी है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आस-पास के बुजुर्गजनों को इस अभियान से जोड़ें और उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाएं। जिला​धिकारी गौरव कुमार ने बताया कि जनपद में राज्य के रजत जयंती वर्ष में वि​भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Latest News

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
error: Content is protected !!