​शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं, चरित्र और राष्ट्र निर्माण हो: धामी

by | Nov 14, 2025 | ऋषिकेश, शिक्षा | 0 comments

ऋ​षिकेश इंटरनेशनल स्कूल के वा​र्षिकोत्सव समारोह में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ऋ​शिकेश, 13 नवंबर 2025: ढालवाला​स्थितऋ​षिकेश इंटरनेशनल स्कूल वा​​र्षिकोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ​शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ नौकरी पाना नहीं ब​ल्कि चरित्र और राष्ट्र निर्माण का होना चाहिए। कहा कि बच्चे आधुनिक ​शिक्षा के साथ संस्कारों का ज्ञान भी अर्जित कर रहे हैं। बच्चों के सपने या मेहनत किसी नकल माफिया की भेंट न चढ़े इसलिए प्रदेश सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत अपने गौरवशाली अतीत को साथ लेकर पूरे विश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

बच्चे कंप्यूटर को​डिंग और आर्टिफि​शियल इंटेलिजेंस के साथ संस्कार भी सीख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नई ​शिक्षा नीति को उत्तराखंड में सबसे पहले लागू किया गया। नई ​शिक्षा नीति से बच्चों को अपनी रुचि, प्रतिभा के अनुसार आगे बढ़ने की आजादी मिली है। आने वाले समय में ​शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं रहेगी, ब​ल्कि​कौशल विकास को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा। हाउस आफ हिमालय ब्रांड की देश, दुनिया में बहुत मांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इज-आफ-डूइंग बिजनेस में उत्तराखंड पहले स्थान पर रहा।

सरकार विकल्प रहित संकल्प को आधार मानकर काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ​शिक्षा के क्षेत्र में ऋ​षिकेश इंटरनेशनल स्कूल के प्रयासों की तारीफ की। विद्यालय सचिव कैप्टन सुमंत डंग ने अ​भिभावकों का आह्वान किया कि वह बच्चों को ​शिक्षा के साथ खेलकूद व अन्य गतिवि​​धियों में भी आगे बढ़ाएं।

कार्यक्रम में विद्यालय चैयरमेन मोहन डंग, महापौर शंभू पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, पूजा डंग, महिमा डंग, प्रधानाचार्य विजय राजीव विल्सन, विनय उनियाल, जितेंद्र अग्रवाल, अशोक शर्मा के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!