बाल दिवस: राजकीय प्राथ​मिक विद्यालय कठूड़ में आयोजित हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

by | Nov 14, 2025 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

सीआरपी और बीआरपी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, बच्चों को भेंट किए बैग व टिपिन–

गोपेश्वर, 14 नवंबर 2025: बाल दिवस पर शुक्रवार को वि​भिन्न​शिक्षण संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित हुए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कठूड़ में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रयों की धूम रही। कार्यक्रम का उद्घाटन बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) लक्ष्मी तोपाल और सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) अंशिका ने किया। विद्यालय के ​शिक्षकों द्वारा बच्चों के बीच पोस्टर, भाषण व ​क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रत्येक प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े सुनील नाथन बिष्ट ने बच्चों को पुरस्कार स्वरुप बैग और टिपिन वितरित किए।

भोजन माता राखी बिष्ट ने मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर शिक्षक ऋषि प्रसाद थपलियाल, सुनील नाथन बिष्ट, भोजन माता राखी बिष्ट आदि मौजूद रहे। इधर, बाल भवन और उत्तराखंड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर की ओर से बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

विद्यालय प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने गढ़वाली गीत हिंवालीकांठ्यू का डांडा, कखतेरु गौं.., मन त्वे बिना नि रौंदू.., नथ बड़ी चढ़ा दे, हर्षू मामा.., मस्त पिछोड़ी.. आदि गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। 10वीं कक्षा के छात्र सुभम ने हिंदी गीत आके भर लो बाजुओं में, तुझको है कसम गीत की शानदार प्रस्तुति दी। चौथी कक्षा के छात्र यही उमर है करले, गलती से मिस्टेक गीत पर खूब थिरके।

इस मौके पर प्रधानाचार्य अरुणा रावत, हिम्मत सिंह नेगी, रेखा रावत, शीला जुयाल, रीना नेगी, सोनू असवाल, सुष्मिता नौटियाल, पूजा, विवेक सिंह, एकता, साक्षी सिंह, मनीषा, रेखा डिमरी, शिवानी, अर्चना आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...

चमोली: एनटीपीसी तपोवन में स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफल एवं जनभागीदारीपूर्ण आयोजन–

कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व, मार्गदर्शन में आयोजित हुआ स्वच्छता...
error: Content is protected !!